SIRSA में बकरियां चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार

Two youths apprehended for stealing goats in Sirsa; police raid a gambling den at the grain market, arresting eight gamblers.
 

mahendra india news, new delhi
रानियां थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी करने के मामले में एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी अभोली तथा कर्णवीर उर्फ गोबिंद पुत्र संदीप सिंह निवासी ऑटो मार्केट रानियां के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए रानियां थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गांव ओटू निवासी मलकीत सिंह पुत्र बगड़ावत ने रानियां थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में बताया कि बीती 10 अगस्त की दोपहर वह फिरोजाबाद ढाणी, प्रताप नगर के नजदीक घग्गर नदी क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान कुछ बकरियां तेज आवाज करने लगीं। वह तुरंत मौके की ओर दौड़ा तो दो युवक छोटे हाथी पर बकरियां बांधते दिखाई दिए। जब तक वह उनके पास पहुंचता, दोनों युवक छोटे हाथी पर चार बकरियां लादकर मौके से फरार हो गए।

अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार
 पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने शनिवार रात्रि को अनाज मंडी सिरसा क्षेत्र में दबिश देकर 8 लोगों को रंगे हाथ काबू किया। पुलिस ने मौके से 96300 रुपये की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान बाल्मीकि चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अनाज मंड़ी में सार्वजनिक रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी और 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत पुत्र सुभाष चंद्र निवासी लक्की तालाब मोहल्ला वाल्मीकि चौक सिरसा, नरेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र निवासी नजदीक रामदेव मंदिर प्रेम नगर सिरसा, राजिंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी सिरसा, कृष्ण लाल पुत्र नाथूराम निवासी वार्ड नंबर 22 गौशाला मोहल्ला सिरसा, अनिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनकल्याण कॉलोनी बेगू रोड सिरसा, अशोक कुमार पुत्र देश राज निवासी वार्ड नंबर एक छतरगढ़ पट्टी सिरसा,सौरभ पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 12 प्रीत नगर बेगू रोड सिरसा व ताराचंद पुत्र लख राम निवासी कंगनपुर कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से भारी नकदी और ताश के पत्ते कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने कहा कि जिले में गैरकानूनी धंधा करने वालों और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं जुआ, नशा या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में उनकी संलिप्तता के संबंध में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।