नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में नशे पर पुलिस का शिकंजा, अफीम और हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर एक युवक के पास अफीम पकड़ी गई। वहीं हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू । नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव कागदाना क्षेत्र से एक युवक को 102 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असलम पुत्र अली शेर निवासी गांव कागदाना, सिरसा के रूप में हुई है।
इसी कड़ी के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने नाथूसरी चोपटा से होते हुए गांव कागदाना की तरफ जारी थी थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी गांव कागदाना के नजदीक पहुंची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर अचानक वापस मुडक़र वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जा से 102 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी अथवा किसी अन्य अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की
6 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ।
सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव नेहराणा रोड़ गांव रुपाणा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवको को हजारों रुपए की 6 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान सुरेश उर्फ भोला पुत्र रामरूप व विकाश पुत्र भरत सिंह निवासियान गांव रुपाणा , जिला सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान नेहराना रोड गांव रुपाणा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए ।
पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों युवको ने अचानक बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपियो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियो को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।