चौपटा क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट कर मोबाइल व 50 हजार रुपये की नगदी छीनने का आरोप, मामला दर्ज 

 
mahendra india news, new delhi

चौपटा क्षेत्र के गांव चाहरवाला में दो युवकों ने मारपीट करने, मोबाइल व 50 हजार रुपये की नगदी छीनने का आरोप लगाया है। चौपटा थाना पुलिस ने पांच नामजद व तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की कागदाना चौकी के एएसआई विनोद कुमार जांच कर रहे हैं। 

गांव चाहरवाला निवासी मनदीप उर्फ धोलू पुत्र रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त प्रमोद उर्फ पप्पू के साथ गांव से खेत में ढाणी के अंदर स्कूटी पर 20 नवंबर रात्रि 9 बजे आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र कृष्ण, सुनील पुत्र राजा, विजय पुत्र रांझा, अजय पुत्र बलवीर, विक्रम पुत्र बलवान के साथ तीन चार युवकों ने रोक लिया।

इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। वहीं जाते हुए दो मोबाइल व स्कूटी की डिग्गी में रख्खे पचास हजार रुपये की नगदी निकाल कर ले गये। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।