नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव कागदाना में जगाई खेल की अलख 

 
 Mahendra india news, new delhi

गांव कागदाना के  सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल" द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत गांव में खेल को बढ़ावा देने के लिए व युवाओं  को प्रोत्साहित करने हेतु गांव के कागदाना बैडमिंटन क्लब' को 50 बॉक्स शटल कॉक, 10 रेकेट और 4 सिटिंग बेंच देकर खेल को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर मागेंराम बेनीवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ शरीर व देश, प्रांत और गांव का नाम रोशन करने के लिए खेल खेलने के लिए उत्साहित किया और कहा कि  बैडमिंटन खेल को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देने के लिए इनडोर मैदान की भी व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।

इस अवसर पर कागदाना बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष अजय गढ़वाल, सचिव रवि पूनिया, प्रदीप व्याख्याता, सुभाष शर्मा, कनिष्क शर्मा भरत भूषण शर्मा, अमित  देहडु, सुरेंद्र बेनीवाल, भूपेंद्र बेनीवाल विनोद बेनीवाल, डॉ रवि कांत शर्मा, कार्तिक शर्मा, अखिल शर्मा,फैज खान, व्याख्याता मनोज कुमार, राजकुमार, शिव कुमार, डॉ. जसवीर जाखड़, देवीलाल, मनन शर्मा एवं ललित शर्मा (NRI) सभी सदस्यों ने इस पहल का तहेदिल से शुक्रिया व्यक्त किया तथा नशे से दूर रहने की शपथ ली।