रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8 C, आनंदवासी-मान्गासर मार्ग पर वाहनों के आवागमन हेतु आगामी 28 दिनों तक रहेगा बंद
Jun 4, 2026, 13:10 IST
mahendra india news, new delhi
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8 C (किमी.27//01), आनंदवासी-मान्गासर मार्ग पर स्थित ) वाहनों के आवागमन हेतु आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा l इस अंडरब्रिज पर ड्रेनेज सुधार कार्य एवं मरम्मत कार्य होने के कारण, यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक 06.06.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा l
अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 8D (किमी.-30/3-4 दुलरासर) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।