नाथूसरी चौपटा में कैंसर पीडि़ता महिला के लिए चलाई अनोखी मुहिम, आप भी बने मुहिम के सहयोगी

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में पिछले कई दिनों से कैंसर पीडि़ता महिला के लिए रविवार को विशेष मुहिम की शुरूआत की गई। जिससे महिला कैंसर का उपचार करवा सके। संत पूर्णदास महाराज, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, ओमप्रकाश सोनी, जयनारायण, राजेंद्र सिंह ने बताया कि चौपटा वासी विधवा महिला पिछले कई महीनों से कैंसर से ग्रस्त है। जिसका जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला उपचार करवाने में असर्मथ है। इसी को लेकर विशेष मुहिम चलाने का फैसला मौजिज लोगों द्वारा लिया गया है।


उन्होंने बताया कि कैंसर पीडि़ता महिला की जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है। इस नेक कार्य के लिए व्यक्ति, दुकानदार, व्यापारी, किसान, छात्र सहयोग करना चहता है। वह अपनी इच्छा से दान पात्र में सहयोग राशि डाल सकते हैं।