हरियाणा के इस जिले में कूड़े पर बवाल! जेसीबी पर चढ़ीं महिला सफाईकर्मी, पुलिस-प्रशासन से आमना-सामना
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी शहरों में एक और जगह-जगह जमा कूड़े को उठाने की प्रशासनिक कवायद जारी है, वहीं सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध पर डटे हुए हैं। ऐसे में कूड़ा उठाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।
इसी बीच झज्जर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन ने एक बार फिर मंगलवार रात्रि के समय कूड़ा उठाने का अभियान चलाया. जेसीबी और कंटेनरों के साथ प्रशासनिक टीम अलग-अलग डंपिंग प्वाइंटों पर पहुंची और कई जगहों पर कूड़ा उठाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारियों की ओर से विरोध भी किया गया है। महिला सफाई कर्मचारी विरोध करने के लिए जेसीबी पर चढ़ गई। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी। हमारा विरोध जारी रहेगा।
सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध?
सफाई अभियान के दौरान बीकानेर चौक के डंपिंग प्वाइंट पर जिला प्रशासन को सफाई कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी आमने-सामने हो गये।