हादसे में गंभीर रूप से घायल जोड़़कियां गांव के 15 वर्षीय सूरज बावरिया का हाल जानने अस्पताल पहुंचे विक्रम इंदौरा, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
mahendra india news, new delhi
पिछले कई दिनों से विक्रम इंदौरा अपनी टीम के साथियों एवं समाज के जागरूक और संवेदनशील लोगों के साथ मिलकर गांव जोडिक़यां निवासी सूरज बावरिया के इलाज के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस मुहिम के तहत अब तक हजारों रुपए की सहायता राशि जुटाई जा चुकी है, लेकिन सूरज के इलाज की जरूरत अभी खत्म नहीं हुई है।
विक्रम इंदौरा ने बताया कि पिछले दिनों गांव जोडिक़या निवासी सूरज सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सूरज के सिर में गंभीर चोटें लगी। जिसका सिरसा के सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूरज के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। ।
एक तरफ अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ता मासूम सूरज, दूसरी तरफ इलाज के खर्च को लेकर परेशान उसका परिवार। पैसों के अभाव में सूरज को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।
इंसानियत के इस कठिन समय में हम सबको मिलकर इस परिवार का सहारा बनना होगा।
🙏 विक्रम इंदौरा की आमजन से भावुक अपील है—आपकी छोटी-सी मदद सूरज के लिए जिंदगी की बड़ी उम्मीद बन सकती है।
❤️ आइए, मिलकर सूरज के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने की कोशिश करें क्योंकि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं।
सूरज की जिंदगी के लिए आपकी मदद की जरूरत हैज् 🙏❤️