गांव कुम्हरियां के सरकारी स्कूल के ग्रामीणों ने लगाया ताला, स्कूल गेट पर बैठे छात्र, स्टाफ अंदर
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हरियां के राजकीय हाई स्कूल के ग्रामीणों ने वीरवार को ताला लगा दिया। इसके बाद नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो स्टाफ सदस्य नशा करते हैं, इनको स्कूल में वापस भेज दिया है। जबकि पहले इनको डेपूटेशन पर नाथूसरी चौपटा में बीईओ कार्यालय के अंदर भेजा हुआ था।
्र
गांव के सरपंच उपेश बैनिवाल, मदनलाल, पंच सुरेंद्र, प्रवीण धतरवाल, रवि सुंडा, छोटूराम, रामकुमार, दीपक, बिल्लू, धमनलाल ने बताया कि गांव में पांच साल पहले महापंचायत हुई। जिसमें नशा करने वाले कंप्यूटर अध्यापक तेजपाल, सुभाष चंद्र का शिक्षा विभाग ने डेपूटेशन पर भेज दिया था। इन दोनों को आज स्कूल में वापस भेज दिया गया है।
जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंचे गेट पर
स्कूल में कंप्यूटर अध्यापक तेजपाल, सुभाष चंद्र का शिक्षा विभाग ने डेपूटेशन पर भेज दिया। इसके बाद दोनों स्टाफ सदस्य जैसे ही पहुंचे, स्कूल के छात्रों ने रोष जता दिया। इसके बाद सभी स्कूल के गेट पर पहुंच गये। इसके बाद सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल गेट पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल के ताला लगा दिया। स्टाफ सदस्य स्कूल के अंदर है। इस बारे में स्कूल के स्टाफ ने बीईओ नाथूसरी चौपटा को इस बारे में सूचना दी।