हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी होंगे, प्रसाद की लेंगे जगह; आज संभालेंगे कार्यभार
Nov 1, 2024, 07:48 IST

mahendra india news, new delhi
हरियाणा की नई सरकार बनने के बाद अधिकारियों की नियुक्तिका सिलासिला जारी है। प्रदेश में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विवेक जोशी को वीरवार को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। हरियाणा सरकार के आदेश के मुताबिक विवेक जोशी को भारत सरकार से प्रत्यावर्तन के तहत, राज्य कैडर में शामिल होने पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि वीरवार को यानि 31 अक्टूबर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद रिटायर्ड हो गए हैं। इसके बाद नए मुख्य सचिव विवेक जोशी आज शुक्रवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। विवेक जोशी वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की जगह लेंगे, जो 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो वीरवार को पद से रिटायर्ड हुए। बता दें कि विवेक जोशी डीओपीटी सचिव थे, उन्हें हाल ही में उनके कैडर राज्य हरियाणा वापस भेज दिया गया था।
विवेक जोशी को इस वर्ष अगस्त में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक निर्देश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने "हरियाणा सरकार के अनुरोध पर विवेक जोशी के उनके मूल कैडर में प्रत्यावर्तन को मंजूरी दे दी है।