हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार संजय अरोड़ा के 25वें वैवाहिक वर्षगांठ समारोह में प्रदेश भर से पहुंचे वीवीआईपी 

 
VVIPs from across the state attended the 25th wedding anniversary celebrations of senior Haryana journalist Sanjay Arora
mahendra india news, new delhi

 पंजाब केसरी ग्रुप  हरियाणा के ब्यूरो चीफ संजय अरोड़ा एवं उनकी पत्नी रेणु अरोड़ा की सिल्वर जुबली वैवाहिक वर्षगांठ पर हरियाणा में सिरसा के नीशुराज पैलेस में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेशभर के राजनेताओं, समाजसेवियों, कारोबारियों सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शिरकत की और अरोड़ा दपत्ति को अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की।

VVIPs from across the state attended the 25th wedding anniversary celebrations of senior Haryana journalist Sanjay Arora
उल्लेखनीय है कि संजय अरोड़ा व रेणु अरोड़ा की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को नीशुराज पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरि की नगरी हरिद्वार से पधारे स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल,  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा,  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुर्जेवाला, भाजपा के राज्यसभा सासंद सुभाष बराला, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह व  कैप्टन अभिमन्यू, इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा, इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत  चौटाला, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, 


डबवाली से इनैलो विधायक आदित्य  देवीलाल, सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना, कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओ.एस.डी. डा. के.वी. सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, हरियाणा सरकार के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, पूर्व सी.एम. मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, फतेहाबाद से पूर्व  विधायक दुड़ाराम, भाजपा नेता मनीष सिंगला , फतेहाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व सांसद और  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर, सिरसा इनैलो के जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पूर्व सूचना आयुक्त जय सिंह बिश्नोई, सिरसा जिला भाजपा अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट, पूर्व सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी, जजपा के मुख्य मीडिया समन्वयक दीपकमल सहारण, चौ. देवी लाल के पौत्र रवि चौटाला, भाजपा नेता श्याम बजाज, भूपेश मेहता, बलवान जांगड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार  व प्रदेश भर से अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान संजय अरोड़ा जी के अनुज दीपक अरोड़ा , जो कई मीडिया संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत रहें और मौजूदा समय में खुद की कंपनी फॉर आईकॉनिक मीडिया गु्रप को संचालित कर रहे हैं, उन्होंने भी सभी मेहमानों का स्वागत किया, साथ ही कार्यक्रम में आकर बधाई और शुभकामनाएं देने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, इस मौके पर मिस्टिक पॉप बैंड ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया, वहीं बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 फेम सिंगर सिमरन चौधरी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। 

चौ. देवीलाल परिवार के सदस्यों ने की शिरकत
संजय अरोड़ा एवं रेणू अरोड़ा की वैवाहिक वर्षगांठ में चौ. देवीलाल परिवार के अधिकांश सदस्यों ने शिरकत की। चौ. देवीलाल के बेटे चौ. रणजीत सिंह, चौ. ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे डा. अजय सिंह चौटाला व छोटे बेटे अभय चौटाला, पौत्र दुष्यंत चौटाला समारोह में शामिल हुए। इसी तरह से चौ. देवीलाल के बेटे प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला के अलावा चौ. देवीलाल के पौत्र आदित्य देवीलाल भी समारोह में शामिल हुए। चौ. भजनलाल परिवार से उनके भतीजे व पूर्व विधायक दुड़ाराम भी समारोह में पहुंचे और संजय अरोड़ा एवं उनकी पत्नी रेणु अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं।

अविनाश चोपड़ा व खट्टर ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर व्यस्त होने के कारण समारोह में शिरकत नहीं कर सके। वे उड़ीसा के पुरी स्थित भगवान श्री जगननाथ मंदिर में दर्शनार्थ गए हुए थे और उन्होंने उस दौरान मंदिर प्रांगण से संजय अरोड़ा को फोन द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री जगननाथ मंदिर में उन्होंने जहां देश व प्रदेश के लोगों की मंगल कामना की तो उनके सुखमय वैवाहिक जीवन को लेकर अरदास की। इसी तरह से पंजाब केसरी ग्रुप के वाईस चेयरमैन अविनाश चोपड़ा ने एक पत्र के जरिए संजय अरोड़ा को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समारोह में आने के इच्छुक थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी प्रकार से पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भी फोन के जरिए संजय अरोड़ा को अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की।