संतनगर में IARI पूसा के सेवानिवृत्त निदेशक पद्मश्री डॉ. ए. के. सिंह का गर्मजोशी से स्वागत

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा। गांव संत नगर में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली के सेवानिवृत्त निदेशक एवं पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस विशेष अवसर का पूरा श्रेय सरदार बुध सिंह कक्कड़ एवं उनके परिवार को जाता है। सरदार बुध सिंह कक्कड़ एवं उनके परिवार की ओर से डॉ. ए. के. सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया तथा उनके स्वागत और कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं परिवार द्वारा की गईं। इस अवसर पर सरदार ज्ञान सिंह कक्कड़ की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. बलदेव सिंह ने पद्मश्री डॉ. ए. के. सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने डॉ. ए. के. सिंह के कृषि अनुसंधान और विशेष रूप से बासमती चावल के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

इस दौरान डॉ. ए. के. सिंह ने प्रो. डॉ. बलदेव सिंह के कृषि खेत का दौरा किया, जहां DSR पद्धति से पूसा बासमती 1985 की फसल का प्रदर्शन देखा। उन्होंने खेत में खड़ी फसल का निरीक्षण किया और इसकी गुणवत्ता की सराहना की। डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि उन्होंने इतनी अच्छी गुणवत्ता का चावल पहले नहीं देखा।

प्रो. डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि पूसा बासमती 1985 की खेती DSR पद्धति से की गई है। इससे धान की खेती में पानी की बचत होती है तथा भूजल संरक्षण और धरती में जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर किसानों ने भी डॉ. ए. के. सिंह से मुलाकात की। किसानों ने बासमती की नई किस्मों, DSR तकनीक, पानी की बचत और बेहतर उत्पादन से संबंधित विषयों पर उनसे चर्चा की। डॉ. ए. के. सिंह से मिलने वाले किसानों में जसपाल सिंह, अमित सिंह, दया सिंह, सतपाल सिंह, मोहिंदर सिंह, दलवीर सिंह तथा जगतार सिंह शामिल रहे।

डॉ. ए. के. सिंह ने अपने संबोधन में किसानों से पानी की बचत वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने DSR पद्धति के माध्यम से पानी की बचत, भूजल संरक्षण और धरती में जल पुनर्भरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने HT बासमती 1401 के संबंध में बताया कि इस दिशा में अनुसंधान कार्य जारी है। अनुसंधान एवं परीक्षण सफल रहने पर आने वाले लगभग दो वर्षों में पूसा बासमती 1401 HT किसानों के लिए बाजार में उपलब्ध हो सकती है।

कार्यक्रम में पूसा, नई दिल्ली से आए डॉ. ए. के. सिंह एवं उनकी टीम का परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। न्यू एरा इंस्टीट्यूट की ओर से हरजिंदर सिंह, प्राचार्य मनजीत सिंह, दविंदर सिंह खुडिया, सेठ सुरिंदर सिंह शिंदा तथा मास्टर फतेह सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. ए. के. सिंह का स्वागत किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सरदार बुध सिंह कक्कड़ एवं उनके परिवार द्वारा किए गए विशेष निमंत्रण, स्वागत और सभी व्यवस्थाओं की उपस्थित किसानों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की।