गांव नाथूसरी कलां में आरोही स्कूल के गल्र्स हॉस्टल में अब पानी की नहीं होगी परेशानी, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने करवाया प्रबंध 

 

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के गांव नाथूसरी कलां स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी आरोही स्कूल में गल्र्स हॉस्टल में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की समस्या थी। जिसको लेकर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने पहले भादरा रोड से पेयजल सप्लाई लाइन से पानी का कनेक्शन करवाया। अब हंजीरा रोड से पेयजल सप्लाई लाइन से पानी का कनेक्शन करवाया है। स्कूल के हॉस्टल में सौ छात्राएं रहती है। 


स्कूल के प्राचार्य ने करवाया अवगत 
आरोही स्कूल के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने आरोही स्कूल के गल्र्स हास्टल में पीने के पानी की आ रही समस्या के बारे में समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा व ग्रामीणों को अवगत करवाया। वहीं स्कूल के सौदर्यकरण को लेकर भी चर्चा की। जिस पर स्कूल में सजावटी व छायेदार पौधे लगाने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य वेदप्रकाश कासनियां, रोहताश कासनियां, रामजीलाल, डॉ मनोज कुमार, मोनिका शर्मा, कमलेश, ज्योति रानी, सुनील कुमार, सोनिया प्रताप, प्रसन्नता, कंवलप्रीत, सीमा रानी, अलीशा, रूमिका, रितु, सुदेश, वीना रानी, मनीषा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।