वरूवाली नहर पर नहीं रूक रही पानी चोरी, जमाल गांव की कमेटी ने जेई पर लगाए पानी चोरी करवाने के आरोप 

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा से गुजरने वाली वरूवाली नहर व नोहर फीडर नहर में पानी चोरी नहीं रूक रही है। जिसको लेकर जमाल गांव की गठित कमेटी सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभिंयता संदीप कुमार माथूर से मिली। गांव जमाल की कमेटी ने वरूवाली नहर पर नहरी पानी चोरी करवाने के सिंचाई विभ्भाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वरूवाली नहर, नोहर फीडर नहर व कुताना माइनर में पानी चोरी रोकने व टेल पर पूरा पानी पहुंचने का आश्वासन दिया है। 

अवैध मोगियां फिर से खोलने के आरोप 
गंाव जमाल के द्वारा गठित कमेटी के सदस्य प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, देवीलाल, विजय कुमार ने बताया कि वरूवाली नहर में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवैध मोगियों को तोडऩे का सराहनीय कार्य किया है। वरूवाली नहर मेें एक मोगियां खोलने के बारे में पता चला है। वहीं बर्जी नंबर 22000 के पास रविवार रात्रि को प्लास्टिक के पाइप लगाकर पानी चोरी की गई है। इससे टेल पर पानी पर्याप्त नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पाानी चोरी में विभाग के जेई की मिलीभगती है। इसके लिए सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारी जेई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। चोरी के सबूत हमारे पास में हैं। एसडीओ हरदीप सिंह ने कहा कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अगर विभाग के कोई कर्मचारी पानी चोरी में शामिल मिले तो इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। गांव जमाल के ग्रामीणों ने जेई के द्वारा पानी चोरी करवाने में मिलीभगती होने की बात कही है। इसकी गहनता से जांच होगी। 


तोड़ी गई थी अवैध मोगियां 
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली वरूवाली, नोहर फीडर नहर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों जेसीबी व मजदूरों से बनी अवैध मोगियों को तोड़ा गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह के नेतृत्व में वरूवाली व नोहर फीडर नहर पर अवैध मोगियों को तोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने पिछले दो दिनों में करीबन 30 मोगियों को तोड़ा गया है। नहरों व माइनर पर अवैध तरीके से बनाई गई मोगियों को तोडऩे का अभियान लगातार जारी है। सिंचाई विभाग की टीम एसडीओ के नेतृत्व में कार्रवाई कर रही है। 


सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथूर ने बताया कि अवैध मोगियों को तोड़ दिया गया है। वहीं पानी चोरी रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। टेल तक गांवों में पूरा पानी पहुंचाया जाएगा। इसका असर मंगलवार तक देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर पानी चोरी करवाने में सिंचाई विभाग के किसी कर्मचारी की मिलीभगती मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।