स्वयं की सुरक्षा होगी, तभी समाज व देश की रक्षा होगी

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सिरसा ने विजयदशमी के दिन अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दो स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घोष के साथ चौपटा के बाजारों में पथ संचलन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डा. प्रताप सिंह ने कहा कि स्वयं की सुरक्षा होगी, तभी समाज व देश की रक्षा होगी। उन्होंने कहा कि स्वयं, समाज, देश, गाय व बेटी की रक्षा के लिए शस्त्र उठाने में संकोच नहीं करना चाहिए। 

 

उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रहित में कार्य करना संघ की मु य विशेषता है। समाज और देश को ऐसे संगठन की अब पहले से भी अधिक आवश्यकता है। इसी कार्यक्रम में मु य वक्ता के रूप में विजय नढ़ा उत्त्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 साल पूर्ण होने पर उसके स्थापना और 100 साल के जीवनकाल के बारे में विस्तार से बताया। 


उन्होंने कहा कि लाखों स्वयंसेवकों ने अपनी त्याग व तपस्या के द्वारा संघ का विस्तार किया। जिस प्रकार आदिकाल में राक्षस साधु-संतों को तंग करते थे, आज की स्थिति में अंग्रेजों और कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं संघ जैसे संत समान संगठन को बिना किसी कारण के तंग करने की कोशिश की। परंतु संघ समाज और स्वयंसेवकों की तपस्या से निरंतर बढ़ता रहा। आज के समय में संघ के स्वयंसेवक 50 से भी अधिक अखिल भारतीय संगठन चला रहे हंै। संघ में 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंच परिवर्तन का निर्णय लिया। जिसमें पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व: का बोध और नागरिक कर्तव्य शामिल हंै। 

इससे पहले चौपटा के जमाल मंडल, अरनियांवाली मंडल, कागदाना मंडल, वरूवाली मंडल में पंथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कप्तान मीनू बैनीवाल, जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, बलराम कासनियां, राममुर्ति आर्य, प्रदीप कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तिमौजूद रहे।