फाग के दिन आज मौसम को लेकर अलर्ट,  एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगी, झमाझम होगी बरसात

जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 
 

mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बदलाव हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन उत्तरी केरल से विदर्भ तक फैला हुआ है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के एरिया पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

मौसम 26 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।


24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 मार्च रात्रि को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान  बीच बीच में हवाएं चलने   की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात संभव है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ एक या दो तीव्र बारिश हो सकती है। केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बरसात संभव है