हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में 20 जिलों में झमाझम बरसात, बड़ी ये भी चेतावनी

 

mahendra india news, new delhi 

हरियाणा प्रदेश में मानसून की कई जिलों में आज शनिवार के दिन बरसात हो रही है। वहीं कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। हरियाणा प्रदेश में अगले तीन घंटे में 20 जिलों में बरसात होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


मौसम वैज्ञानिकों ने 8.08.2026 को दोपहर 12.45 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान जारी किया। जिसमें बताया कि अगले तीन घंटो में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, हांसी, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत,  में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ तेज बारिश भी संभावित।

हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही 15 जिलों में बरसात हुई। इसमें गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज और अधिक बरसात हुई। लगातार हो रही बरसात के चलते अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।  समाचार


 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज चार जिलों मेें तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिला शामिल हैं। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा उसके बाद भी लगातार बरसात होने की संभावना है। इससे रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में वर्षा की चेतावनी जारी की है।