हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, अगले तीन घंटे में इन जिलों में होगी बरसात

 

हरियाणा प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इससे कई जिलों में आने वाले तीन घंटों में बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

विभाग द्वारा 3.09.2026 सांय 4.35 बजे जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटो में यमुनानगर, करनाल,  पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बरसात भी संभावित।