हरियाणा प्रदेश में तेजी से बदला मौसम, आज सात जिलों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 

 
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

हरियाणा प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। हरियाणा प्रदेश में दो दिन पहले हुई बरसात ने मौसम को ठंडा कर दिया है। मौसम में आज रविवार के दिन भी बदलाव रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को SIRSA, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,  फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में वर्षा की चेतावनी जारी की है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

प्रदेश हरियाणा में  17 जून  तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण बीच बीच में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई व वातावरण में नमी होने से गरजचमक व धूलभरी हवाएं चलने के साथ  कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है परंतु ज्यादा बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। आने वाले दिनों में भी रूक-रूक कर बरसात की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा में 20 जून के आसपास प्री-मानसून की वर्षा शुरू हो जाती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में हल्की रूक-रूक की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा तापमान के भी बढऩे की उम्मीद है। विज्ञानियों ने कहा कि मौसम साफ रहने से दिन के समय गर्मी हो सकती है।