हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज भारी बरसात

 
Weather has changed in Haryana, these districts will receive heavy rainfall in the next three hours
 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसी को लेकर आज बुधवार यानि 3 सितंबर को मौसम एक बार फिर से बदल गया है। इससे अगले तीन घंटे में तेज भारी बरसात होगी। इसको लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

एचएयू द्वारा 03.09.2025 ञ्च सुबह 6.35 बजे जारी अगले तीन घंटों में अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, 
करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल,  पानीपत, जींद जिलों में  हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश  संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात भी संभावित है। 

आज इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात, अलर्ट  
मानसून सक्रिय होने से जगह जगह बरसात हो रही है। इससे कई प्रदेशों में जलभराव होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम में आज बुधवार यानि 3 सितंबर को भी बदलाव रहेगा। आज कई प्रदेशोंं में मसूलाधार बरसात होगी। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले सप्ताह में देश के कई प्रदेशों में भारी बरसात से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर, हरियाणा, दिल्ली में आज बुधवार 3 सितंबर को भी भारी बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर फिलहाल अभी एक सप्ताह तक जारी रहेगा।


राजस्थान में 3 सितंबर को फिर से मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उनमें झालावाड़, प्रतापगढ़, बारन, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा शामिल हैं।

यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
यूपी में 3 सितंबर को एक बार फिर से आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक अलीगढ़, मथुरा, आगरा, औरैया मेरठ, बागपत समेत अन्स जिलों में बरसात की चेतावनी है।



बिहार में मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में 3 सितंबर को बारिश से लोगों को राहत रहेगी। हालांकि, कई जिलों में आसमान में बादल के साथ-साथ आकाशीय बिजली-वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 3 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।


हिमाचल में मौसम
हिमाचल प्रदेश में 3 सितंबर को भी बरसात लोगों की मुसीबत बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मसूलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने को कहा गया है। बता दें कि हिमाचल में बाढ़ और बारिश की घटनाओं के चलते अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।