10 सितंबर 2025 का मौसम: हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में ऐसा रहेगा मौसम, अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले दिनों से बदलाव देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार यानि 10 सितंबर 2025 मौसम में बदलाव रहेगा। हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में बरसात की उम्मीद है। बिहार में 13 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।


मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में भारी बरसात की चेतावनी दी है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में 12-14 के दौरान और नागालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है' इसका मतलब है कि इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बहुत तेज बारिश हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है। बादल फटने के साथ मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ने के बाद भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में तराई क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। 

राजस्थान में रहेगा मौसम 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में अगले चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। हालांकि, आईएमडी के मुताबिक कोई नया सिस्टम नहीं बन रहा है। इसलिए 13 सितंबर तक अधिकतर स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में बरसात की संभावना कम है और तापमान बढ़ने की आशंका है।