12 अगस्त 2025 का मौसम: मानसून ने फिर ली करवट, भारी बरसात का अलर्ट
मानसून की बरसात का दौर जारी है। मौसम में आज मंगलवार यानि 12 अगस्त को भी बदलाव रहेगा। आज कई प्रदेशों में झमाझम बरसात होगी। मौसम विभाग ने अब अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी मध्य भारत और उससे सटे प्रायद्वीपीय मध्य भारत में 13 से 17 अगस्त के बीच भारी बरसात हो सकती है।
वैसे देखे तो देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। पहाड़ी से लेकर मैदानी एरिया तक झमाझम बरसात हो रही है। कई प्रदेशोंं में भारी बरसात के कारण बाढ़ की स्थिति हो गई। देश राजधानी दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में इस बार मॉनसून खूब मेहरबान है। राज्य झमाझम बरसात हो रही है। सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हुई। भारत मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होने के आसार है।
बिहार के पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी और अन्य कई जिलों में सड़कों और रेल पटरियों पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित है।
हिमाचल में मौसम का कहर जारी है। बरसात-भूस्खलन के चलते दो और लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।