23 मार्च 2023 का मौसम: कल इन प्रदेशें में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी तूफान तो कहीं झमाझम बरसात

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में कल रविवार यानि 23 मार्च 2025 को बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  दिल्ली-एनसीआर सहित कई कई राज्यों में एक बार फिर मौसम खराब होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए कुछ प्रदेशों में आंधी-बरसात का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाये रहने के आसार जताए हैं। आज रात और कल कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। 
मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ या विंड डिसकंटिन्यूटी (हवा में अस्थिरता) छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक महाराष्ट्र के रास्ते फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात, गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात के साथ बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात और गरज-चमक हो सकती है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात की उम्मीद है।