25 अगस्त 2025 का मौसम : कल भी मौसम रहेगा खराब, इन प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 
mahendra india news, new delhi

मानसून सक्रिय होने से एक बार फिर से झमाझम बरसात हो रही है। बरसात का सिलासिला कल सोमवार यानि 25 अगस्त 2025 को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने की संभावना है। जबकि 25 से 26 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भारी बारिश होने के आसार हैं। 


.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
25 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि कल तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रहेगा।
यूपी के अंदर पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बरसात से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने कल भी राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि इसके बाद बरसात का क्रम कुछ दिनों के लिए रुक जाएगा। लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि 29 अगस्त के आसपास एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम 
मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी  से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधिया राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है इससे राज्य में 25 अगस्त  से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच बीच में  ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा   वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।   

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार