26 अगस्त 2025 का मौसम : इन प्रदेशों में भारी बरसात का अलर्ट, मौसम की ताजा रिपोर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय होने से झमाझम बरसात हो रही है। सोमवार को अनेक प्रदेशों बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल मंगलवार यानि 26 अगस्त को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा में कल यानी 26 अगस्त को एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यानी 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बरसात जारी रहेगी। आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम कैसा रहेगा
तूफानी बारिश यूपी वालों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अभी बारिश से मुश्किलें कम नहीं होने वाली है। कल यानी 26 अगस्त को एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश आफत मचाने वाली है। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार चमोली, पिथौरागढ़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौरी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में मूसलाधार बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।