29 अगस्त 2025 का मौसम: मौसम रहेगा खराब, हरियाणा, पंजाब समेत इन प्रदेशों में बिजली चमकने के साथ होगी झमाझम बरसात

 
mahendra india news, new delhi

मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बरसात हो रही है। हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  मानसून टर्फ़ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से 29 अगस्त रात्रि से बढ़ोतरी होने की संभावना है इससे राज्य में 30 अगस्त  से 3 सितंबर  के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा बीच बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।  इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।   

इन प्रदेशों में झमाझम बरसात
स्काईमेट एप के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बरसात के आसार।


दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो जगह भारी वर्षा संभव।


पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


अंडमान-निकोबार, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना है।
दक्षिण ओडिशा और आसपास के हिस्सों में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है। यह छत्तीसगढ़ की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों तक छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगा।


दक्षिण पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

मानसून ट्रफ (द्रोणिका रेखा) इस समय बीकानेर, गुना, जबलपुर, दक्षिण ओडिशा और आसपास के छत्तीसगढ़ से होते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

उत्तर पाकिस्तान पर 3.1 से 5.8 किमी ऊँचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

एक ट्रफ मध्य प्रदेश से दक्षिण पंजाब तक पूर्वी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा होते हुए गुजर रही है।


पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल


पिछले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।


आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई।


पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई।