26 जनवरी 2026 का मौसम: कई प्रदेशों होगी झमाझम बरसात, ओले गिरने व तेज हवाएं चलने का अलर्ट
Weather on January 26, 2026: Several states are expected to experience heavy rainfall, hailstorms, and strong winds
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में सोमवार यानि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन भी बदलाव रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में असर: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं।
आईएमडी के मुताबिक 26 जनवरी और 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दौरान इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि देश के 9 प्रदेशों में तूफान और भीषण बारिश का अनुमान है। आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बारिश और बर्फबारी यहां पर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश/बर्फबारी के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी, जबकि जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी बरसात हो सकती है।