13 नवंबर को मौसम मचाएगा कहर! कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि 13 नवंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो 17 राज्यों में मौसम बिगडऩे के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी के कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे देखने को मिलेंगे। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सर्द और तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम आफत बन सकता है, जहां भारी बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के सीमांचल के जिलों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। 4 से अधिक पहाड़ी राज्यों में सीजन की बर्फबारी से ठंड बढऩे की भी संभावना बनी हुई है। 3 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आस-पास तेज आंधी के चलने से पूर्वी और तटीय राज्यों में असर देखने को मिल सकता है। अगले 12 घंटों तक इसका प्रभाव बने रहने की संभावना है। कश्मीर संभाग और उसके आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ का निर्माण हो रहा है। तो चलिए आज हम आप लोगों को बताते हैं कि कल यानी 13 नवंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 13 नवंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की सर्द और तेज हवा चल सकती है। वहीं, मौसम के इस बदलाव को देखते हुए किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।