हरियाणा में महिला ने अपने पति के मारी पैर व पेट में गोली
Sep 25, 2026, 17:12 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर से हैं। झज्जर में एक महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से पति पर फायरिंग कर दी। उसे एक गोली पैर और दूसरी पेट में लगी। घायल हालत में वह खुद ही बाइक लेकर सेक्टर-6 स्थित थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित जोगेंद्र का कहना है कि ये पूरा विवाद पूजा को लेकर हुआ। पत्नी ने उसे पूजा करने से मना किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पत्नी और बेटे ने अलमारी का लॉकर तोडक़र पिस्टल निकाल फायर कर दी।
पुलिस ने मामले में पत्नी, बेटे और ससुराल पक्ष के 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।