सीडीएलयू SIRSA में अकादमिक-औद्योगिक संवाद पर कार्यशाला का आयोजन
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कौशल विकास एवं उद्यमिता केंद्र तथा एनईपी सेल के संयुक्त तत्वावधान में अकादमिक संवाद एवं क्षमता निर्माण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। नीति आयोग की प्रतिनिधि प्रतिभा पेरिवाल ने इस अवसर पर उच्च शिक्षा में शोध घटकों, स्टार्टअप अवधारणाओं, उद्यमिता और डिजिटल अवसंरचना के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का आयोजन सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कौशल विकास एवं उद्यमिता केंद्र के निदेशक प्रो. कुंडू ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों और चेयरपर्सनों ने सक्रिय भागीदारी की।
इंटरैक्टिव सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने नवाचार को प्रोत्साहन देने तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में एक अनुकूल शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर सार्थक विचार-विमर्श किया। समापन पर प्रतिभागियों से एक प्रश्नावली भरवाई गई ताकि बेहतर शैक्षिक वातावरण के निर्माण हेतु सुझाव एवं विचार एकत्रित किए जा सकें।