SIRSA में हजारों रुपए की 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

 
Mahendra india news, new delhi

सिरसा---- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के दिशा निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां के वार्ड नंबर 9 सुल्तानपुरिया रोड़ से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है ।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सुल्तानपुरिया हाल वार्ड नंबर 8 रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां के वार्ड नंबर 8 से होते हुए सुल्तानपुरिया की तरफ जा रही थी ।

इस दौरान पुलिस पार्टी जब सुल्तानपुरिया रोड़ पर पंहुची तो मोड़ पर  एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली,तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।