युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने साधा ग्रमीणों से संपर्क, सुनी समस्याएं, किया समाधान
mahendra india news, new delhi
सिरसा। युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को डबवाली हलके के विभिन्न गांवों में जनंसपर्क किया और लोगों की समस्याएं जानकार उन्हें मौके पर ही दूर किया। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को हल्का डबवाली के गांव ओढ़ां, नुहियांवाली, राजपुरा, रत्ताखेड़ा, रामगढ़ और रिसालियाखेड़ा में ग्रामीणों से संपर्क साधा और उनकी समस्याएं जानकर मौके पर ही समाधान किया।
इस दौरान युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली हलका उनका अपना हलक है और यहां के तमाम वाशिंदे उनके पारिवारिक सदस्य हैं जिनका सुख दुख उनका अपना है। उन्होंने कहा कि वे अपने हलके में विकास की तमाम योजनाओं के प्रति अत्यंत गंभीर हैं और यहां के लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।