खेलों की तरफ युवा वर्ग दें विशेष ध्यान, खेलों में उज्ज्वल भविष्य : रघुबीर कड़वासरा
mahendra india news, new delhi
हनुमानगढ़ जिला के तहसील भादरा के गांव निनान स्थित मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम में रविवार को एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा वर्ग खेलों की तरफ विशेष ध्यान दें। खेलों में युवा के लिए उज्ज्वल भविष्य है। खेलों के माध्यम से देश के अनेक खिलाडिय़ों ने अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहे। नशा व्यक्ति का नाश कर देता है। उन्होंने ग्रामीणों से भी आह्वान करते हुए कि ग्रामीणों खेलों के लिए युवाओं का विशेष सहयोग करें। इसके लिए समय समय पर आर्थिक सहयोग करें। इस मौके पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने ख्खिलाडिय़ों के सहयोग के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर गांव के सरपंच श्यामलाल कड़वासरा, कैप्टन अमर सिंह न्यौल, ब्रजलाल बैनीवाल, रमेश बाजीगर, शीशपाल भांभू,ख् घोलू परिहार,ख् वेदप्रकाश बैनीवाल, राजवीर सिंह घोड़ेला, अमित कुमार, राजबीर बैनीवाल, लीलाधर बैनीवाल व समस्य गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।