प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से Prime Minister Dhan Dhaanya Krishi Yojana (PMDDKY) का करेंगे शुभारंभ

 
 mahendra india news, new delhi
PM  नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर को नई दिल्ली से Prime Minister Dhan Dhaanya Krishi Yojana (PMDDKY) का करेंगे शुभारंभ।*

*इस उपलक्ष्य में सेक्टर -5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।* 

*कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कर रहे हैं शिरकत।*

*NEW DELHI में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अन्नदाताओं के सम्मान और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु दी जाएगी बड़ी सौगात।*

*आज देश के किसान भाई-बहनों को ₹42000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार दिया जाएगा।*

आज नई दिल्ली में देश को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया जा रहा है।

इसके साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, पर्यटन व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, हरियाणा विधानसभा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया, पंचकूला भाजपा और जिला अध्यक्ष अजय मित्तल भी मौजूद।

केंद्रीय समारोह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित किया जा रहा है