आंकड़ों से समझे, आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स या कोलकाता नाइट राइडर्स, कौन जीतेगा मुकाबला?
Understand from the statistics, who will win the IPL match today, Chennai Super Kings or Kolkata Knight Riders?
आईपीएल में आज मंगलवार को 22वां मुकाबला होगा। यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड के नेतृत्व में तीन मुकाबले हारने के बाद पिछला मुकाबला जीतकर मैदान पर उतरेगी. तो वहीं, दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम होगी, जो अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। यानि अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरेगी।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में 32 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें 20 बार चेन्नई ने जीत दर्ज की है. जबकि कोलकाता 11 मैच जीत पाई, एक मैच बेनतीजा रहा. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाई स्कोर 235 रनों का रहा है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 103 रनों का है.
एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े
आपको ये भी बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल के कुल 93 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें 52 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 41 मुकाबले में जीत हासिल की है।