8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन नवदीप स्टेडियम नरवाना जींद में 29 से 30 अप्रैल तक
हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राज्य के एथलीट खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर
जाकर 9 अप्रैल से 22 अप्रैल
तक रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है,अगर कोई एथलीट खिलाडी समयानुसार रजिस्ट्रेशन नहीं करता है तो इसके लिए एथलीट खिलाडी स्वयं जिम्मेदार होगा। चैंपियनशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए ए एफ आई यू आई डी का होना अनिवार्य है, बगैर ए एफ आई यू आई डी के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना संभव नहीं है, इसलिए राज्य के जिन एथलीट खिलाड़ियों के पास ए एफ आई यू आई डी नहीं है।वे सभी एथलीट खिलाडी ए एफ आई की वेबसाइट पर जाकर पहले अपनी यू आई डी बनाने का कार्य अवश्य कल लें। चैंपियनशिप में आफलाइन /मैन्युअल इंट्री को मान्यता नहीं मिलेगी।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन नरवाना जींद के नवदीप स्टेडियम में किया जाएगा और इस सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने अपने ज़िलों का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगे।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (ए एफ आई) के द्वारा 22 मई से 25
मई तक 3 दिवसीय 29वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाएगा और इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राज्य के एथलीट खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार स्वयं वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर भाग लेना होगा,16 साल आयु वर्ग से कम आयु वर्ग के एथलीट खिलाडी हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकते हैं और 18 साल आयु के एथलीट खिलाडी केवल 2 ट्रैक इवेंट में भाग ले सकते हैं, जिनमें से केवल 1 इवेंट 200 मीटर से ज्यादा हो सकता है।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर,200मीटर,
400 मीटर,800 मीटर,
1500 मीटर,5000 मीटर,10000 मीटर दौड़,100 मीटर हर्डल,110 मीटर हर्डल,400 मीटर हर्डल इवेंट,3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट,हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट,शाट पुट, डिस्कस,हैमर और जेवलिन थ्रो इवेंट,हैप्टाथलान इवेंट और डैक्थलान इवेंट का आयोजन किया जाएगा।