आईपीएल में गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज, इन पर रहेगी नजरें 

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल में हैदराबाद ने मुंबई को बुधवार रात्रि को 6 विकट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस को वीरवार को होने वाले आईपीएल के मुकाबले में शानदार फार्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में आगे बढऩे के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फार्म में है और उसने 8 मुकाबले में से 6 में विजय दर्ज की है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

कहर भुवनेश्वर-हेजलवुड का 
आरसीबी की तरफ से उसके तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर कहर बरपा रहे हैं। जहां भुवनेश्वर ने अपनी शानदार स्विंग से पुराने दिनों की याद दिला दी है, वहीं हेजलवुड ने टेस्ट मैच के स्तर की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया है। 


गुजरात टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक निर्भर है। उसके चोटी के तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक बार फिर अधिकतर रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अपनी काबिलियत साबित की है, जबकि शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।


दोनों टीमों के खिलाड़ी 
गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, टाम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली,  जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड,देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जार्डन काक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।