65वीं नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप DELHI में एथलेटिक्स हरियाणा ने मेडल टैली में तीसरा स्थान प्राप्त किया और महिला वर्ग में तीसरे स्थान की ट्राफी पर किया कब्जा
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक 4 दिवसीय नेशनल ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में किया गया और इस चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाकर मैडल टैली में तीसरा स्थान और महिला वर्ग में तीसरे स्थान की ट्राफी पर कब्जा कर भारत देश में हरियाणा का परचम लहराया।
राजकुमार मिटान सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर जीत की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि
पुरुष वर्ग 42 किलोमीटर 195 मीटर मैराथन रेस वाक इंवेंट में संदीप कुमार महेंद्रगढ़ (हरियाणा) ने 3 घंटे 19 मिनट 52 सेकेंड का समय देकर स्वर्ण पदक जीता एवं
विश्वेंद्र सिंह (मध्य प्रदेश) ने 3 घंटे 21 मिनट 11 सेकेंड के साथ रजत पदक और रेशम मिधुन (एस एस सी बी)ने 3 घंटा 22 मिनट और 46 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
पुरुष वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में आदित्य जींद (हरियाणा) ने 79 मीटर 40 सैंटीमीटर की दूरी पर थ्रो कर स्वर्ण पदक और आनंद सिंह एस एस सी बी 77 मीटर 77 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक एवं
अर्शदीप सिंह (रेलवे स्पोर्ट्स) ने 77 मीटर 56 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में
अंजलि चरखी दादरी (हरियाणा) ने स्वर्ण पदक जीता और प्रिया मोहन (कर्नाटक) ने रजत पदक एवं प्रिया ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने कांस्य पदक जीता।
4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में
रेलवे स्पोर्ट्स टीम ने स्वर्ण पदक और
हरियाणा की
तमन्ना जींद, स्नेह चरखी दादरी, मनीषा हिसार और अंजलि चरखी दादरी की टीम ने रजत पदक और
तमिलनाडु टीम ने कांस्य पदक जीता।