ILT20 के पांचवें सीजन में दिखेंगे बड़े विदेशी सितारे, सभी 6 टीमों ने चुने वाइल्डकार्ड खिलाड़ी

 

mahendra india news, new delhi
 T20 लीग में अपनी धाक जमाने वाले कई बड़े विदेशी सितारे एक बार फिर ILT20 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। लीग के पांचवें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने अपने वाइल्डकार्ड खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल, अकील हुसैन और कायरन पोलार्ड के अलावा न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स और टॉम करन को भी अलग-अलग टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। ILT20 का पांचवां सीजन 21 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 6 फ्रेंचाइजी ने अपने वाइल्डकार्ड खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। रसेल अबू धाबी नाइट राइडर्स में वापसी करेंगे, जबकि सीफर्ट शारजाह वॉरियर्स और हुसैन गल्फ जायंट्स की टीम का हिस्सा बनेंगे। दुबई कैपिटल्स ने सैम बिलिंग्स और डेजर्ट वाइपर्स ने टॉम करन को चुना है। आंद्रे रसेल अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए 38 मुकाबले खेल चुके हैं। 2025 के सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 157 रन बनाने के साथ 10 विकेट भी हासिल किए थे। हालांकि, 2026 के संस्करण में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था। अब उनकी वापसी से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अनुभव मिलेगा। वहीं, टिम सीफर्ट एक बार फिर शारजाह वॉरियर्स की जर्सी में दिखाई देंगे। उन्होंने 2025 में टीम के पहले प्लेऑफ अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। MI एमिरेट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में साइफर्ट ने महज 20 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली थी।