आईपीएल में पंजाब किंग्स से होगा दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, हो सकता है टीम में बदलाव

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में शुक्रवार रात्रि को RCB ने गुजरात को पांच विकट से हरा दिया। आईपीएल में आज शनिवार के दिन दिल्ली कैपिटल्स के सामने घरेलू ग्राउंड पर लय पकडऩे का अच्छा मौका है। अरुण जेटली स्टेडियम में चौथी जीत की तलाश में उतरेगी, जहां अगले 4 में से 3 मुकाबले उसे घर पर खेलने हैं। फिलहाल दिल्ली 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंकों पर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

बता दें कि आईपीएल में अगर टीम इन घरेलू मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से जगह बना सकती है। दिल्ली की टीम संतुलित नजर आती है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी ताकत और चिंता दोनों गेंदबाजी रही है। बल्लेबाजी में केएल राहुल और पथुम निसंका ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है।


वैसे देखे तो युवा बल्लेबाज समीर रिजवी भी बढिय़ा लय में दिख रहे हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर में भरोसेमंद भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि अनुभवी डेविड मिलर का बल्ला पिछले 2 मैच में शांत रहा है, जिससे टीम को नुकसान हुआ है। उनकी वापसी दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकती है।

गेंदबाजी की बात करें तो हाल के मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में केवल कप्तान अक्षर पटेल ही विकेट ले सके थे। इसके अलावा मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और टी नटराजन काफी महंगे साबित हुए। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी विकेट लेने में नाकामी दिखी।

पंजाब की चुनौती दिल्ली के सामने 
आईपीएल में दिल्ली के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती है, जो इस आईपीएल में अजेय रही है और शीर्ष पर काबिज है। पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या तेज शुरुआत देने में काफी सक्षम हैं, जबकि कूपर कोनोली व श्रेयस अय्यर मध्यक्रम में मुकाबले की हवा बदल सकते हैं। इसी के साथ ही गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल किसी भी बल्लेबाजी क्रम को धराशायी करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए विजय की कुंजी उसकी गेंदबाजी में सुधार और बल्लेबाजों की निरंतरता में छिपी है। 

दिल्ली की टीम
दिल्ली की टीम के कप्तान अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

पंजाब की टीम 
पंजाब की टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या,  प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर।