आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स से होगा गुजरात टाइटंस का मुकाबला, कोलकाता ने अंक तालिका में पहुंचा 7 पर

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घर में 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की यह लगातार 4 जीत है जिससे उसने अपने आप को आईपीएल-2026 के प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा है।

इस जीत के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके 10 मुकाबले में चार जीत और पांच हार के बाद 9 अंक हैं। 

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध होने वाले आईपीएल मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा। राजस्थान और गुजरात की टीम की स्थिति करीबन समान है। इन दोनों ने अब तक 10 मुकाबले में 6 जीत और 4 हार दर्ज की हैं।

रॉयल्स बेहतर नेट रन रेट (0.510) के कारण गुजरात से आगे है। हालांकि, गुजरात ने लगातार 3 विजय हासिल की हैं और वह शीर्ष 4 में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। रॉयल्स को अपने पिछले पांच मैचों में से तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है।


गुजरात टाइटंस की टीम सही समय पर लय हासिल कर ली है। कप्तान शुभमन गिल (378 रन) के प्रदर्शन में निरंतरता है और वह इसे बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। साई सुदर्शन (385) भी अपनी फार्म का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। जोस बटलर (335) के निरंतरता बनाए रखने से गुजरात का शीर्ष क्रम बहुत ही मजबूत नजर आ रहा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 220 से अधिक के स्कोर का दो बार सफलतापूर्वक पीछा किया जा चुका है, इसलिए टास जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेंगी।

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान की टीम में कप्तान रियान पराग, अमन राव, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर),रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

गुजरात टाइटंस
गुजरात की टीम में कप्तान शुभमन गिल, अनुज रावत, विकटकीपर जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइजन, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, जेसन होल्डर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, निशांत सिद्धू, अशोक शर्मा, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, आर साई किशोर, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव।