गुरु रविदास जयंती: समानता, मानवता और सेवा का संदेश: डॉ. जय प्रकाश
mahendra india news, new delhi प्रो. डॉ. जय प्रकाश, महानिदेशक , जेसीडी विद्यापीठ ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक समानता, मानवता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है,गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में जाति और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज में न्याय, भाईचारा और नैतिक मूल्यों की स्थापना की।
डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। उन्होंने हमें यह सिखाया कि जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति से ऊपर उठकर केवल मानवता और सेवा भाव से जीवन को सजाना चाहिए। उनका जीवन और शिक्षाएं आज के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का स्त्रोत हैं।
न्होंने आगे बताया कि जेसीडी विद्यापीठ शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समरसता और समान अवसर प्रदान करने के सिद्धांत पर कार्य करता है।
डॉ. जय प्रकाश ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गुरु रविदास जी के शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और समाज में समानता, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अपने आचार, व्यवहार और कार्यों से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
गुरु रविदास जी का संदेश “ईश्वर में सब बराबर हैं और सभी मनुष्य समान हैं” हमें हमेशा मार्गदर्शन देता है।
इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ अपने विद्यार्थियों और समाज के सभी लोगों को प्रेरित करता है कि वे उनके आदर्शों का पालन करें और समाज में समानता, नैतिकता और सेवा भाव को बढ़ावा दें।
प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने अंत में सभी देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आइए हम सब मिलकर उनके आदर्शों को अपनाएँ और समाज को एक बेहतर, समान और सशक्त समाज बनाने में योगदान दें।