हॉकी में महिला टीम ने चीन को हराकर एशियन गेम्स में 44 वर्ष बाद जीता गोल्ड, सिरसा की सविता का अहम योगदान 

 

mahendra india news, new delhi

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी का गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत में सिरसा की सविता पूनिया का अहम योगदान देखने को मिला। भारत की गोलकीपर सविता पुनिया ने उस पेनल्टी स्ट्रोक को बचा लिया था। बता दें कि 1982 के बाद इस इवेंट में भारत देश ने गोल्ड अपने नाम किया है। 

इस खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 2024 पेरिस ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन से हुआ। इस मुकाबले में भारत ने डिफेंस में दमदार खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत हासिल की। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 16वां गोल्ड है।
बता दें कि फाइनल मैच का एकमात्र गोल भारत के लिए लालरेम्सियामी हमारजोटे ने किया। उन्होंने मैच के पहले क्वार्टर में 10वें मिनट में यह गोल दागा। भारत के लिए 2017 में डेब्यू करने वाली लालरेम्सियामी हमारजोटे का यह 200वां इंटरनेशनल मैच था। चीन के मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला था। यह फुटबॉल के पेनल्टी की तरह होता है। भारत की गोलकीपर सविता पुनिया ने उस पेनल्टी स्ट्रोक को बचा लिया।

इस एशिया कप में चीन की टीम ने इस मैच में पूरी कोशिश की लेकिन उसे जीत नहीं मिली। आखिरी चार मिनट में टीम ने अपनी गोलकीपर को भी बाहर भेजकर स्ट्राइकर को मैदान पर बुला लिया। 11 खिलाड़ी अटैक कर रही थीं। इसके बाद भी भारत ने उसे गोल करने का अवसर ही नहीं दिया। चीन को मैच में 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह गोल में बदल नहीं सके।