IND vs NZ: टीम इंडिया को शुरुआती झटके, जायसवाल और पडिक्कल आउट
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 356 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडल ने 89 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 59 रन बनाए। भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हॉल लिया। वहीं गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज को दो-दो सफलता मिली।
भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। मैट हेनरी ने यशस्वी जायसवाल को ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। जायसवाल के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल बल्लेबजी के लिए आए हैं।
भारत का एक ओवर के बाद तक रनों का खाता नहीं खुला है INDIA को दूसरा झटका लग गया है। काइल जेमिसन ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया है। कीवी गेंदबाज की ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर पडिक्कल ने ड्राइव करना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ब्लंडल के हाथों में चली गई। पडिक्कल ने 20 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।