आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी एक्शन में, इन खिलाडिय़ों पर रहेगी नजरें
आईपीएल 2026 में एक से बढक़र रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल में वीरवार रात्रि को लखनऊ ने केकेआर को एक रन से हराकर रोचक जीत हासिल की। आईपीएल 2026 में आज शुक्रवार के दिन राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।
राजस्थान की टीम में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही आक्रामक शुरुआत के साथ गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में अपना परचम लहराना चाहेगी। जबकि आरसीबी की उम्मीदें फार्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी होंगी। सूर्यवंशी ने पिछले आईपीएल मुकाबले में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने बेखौफ खेल का फिर परिचय दिया था। रायल्स के गेंदबाज भी रणनीति पर अमल करने में सफल रहे हैं।
आपको बता दें कि 2 वर्ष पहले टी-20 क्रिकेट से विदा लेने के बाद भी आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के प्रदर्शन में कमी नहीं आई है। आरसीबी ने विराट के मार्गदर्शन में संतुलित शीर्षक्रम तैयार कर लिया है और पिछले मुकाबले में फिल साल्ट ने भी उम्दा पारी खेली थी।
इसी के साथ ही तीसरे नंबर पर उतर रहे पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट का अपना फॉर्म कायम रखते हुए संतुलित आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की है। आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने भी इस सत्र में प्रभावित किया है। जैकब डफी ने जोश हेजलवुड की कमी पूरी की है तो बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने रन रोके हैं।
ये हैं दोनों में ख्खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरैल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।