आईपीएल 2026 : आरसीबी की प्लेइंग 11 में छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सेना, हेजलवुड की जगह ले सकता है यह घातक गेंदबाज
IPL 2026 का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। शनिवार यानि 28 मार्च से 19वें सीजन की शुरूआत होगी। IPL 2026 का प्रथम मैच आरसीबी यानि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मैच मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। प्रथम मैच में दोनों ही टीमें अपने मुख्य गेंदबाजों के बिना उतरेंगी।
जानकारी के अनुसार एसआरएच के पास जहां पैट कमिंस नहीं हैं, तो वहीं RCB के मैच विनर बॉलर जोश हेजलवुड भी अब तक टीम में नहीं हैं. ऐसे प्रश्र उठता है कि RCB की प्लेइंग 11 में हेजलवुड के स्थान पर कौन लेगा? आपको बता दें कि इस बार उनकी जगह जैकब डफी को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, जो न्यूजीलैंड से आते हैं. वो कीवी टीम के लिए 4 टेस्ट में 25 विकेट ले चुके हैं, यही नहीं डफी 19 वनडे में 35 जबकि 48 T 20 मैचों में 62 विकेट निकाल चुके हैं. डफी के पास बढय़िा लाइन-लेंथ और गति है, जो किसी भी बैटिंग लाइनअप को तबाह कर सकती है।
RCB में विराट-साल्ट की ओपनिंग जोड़ी
अब बात करते हैं ओपनिंग जोड़ी की. IPL 2025 की तरह इस बार भी विराट कोहली और फिल साल्ट ओपन करेंगे. नंबर 3 पर लेफ्टी बैटर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलने की संभावना है। आरसीबी सुयश शर्मा को बतौर स्पिनर खिला सकती है, जो एक लेग स्पिनर हैं. पिछले कुछ सीजन में उन्होंने अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया है। वैसे बात करें आरसीबी में ख्खिलाडिय़ों की तो इस टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, जोश हेजलवुड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, रसिख सलाम, यश दयाल, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान सिरसा, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल है।
संभावित प्लेइंग RCB
कप्तान रजत पाटीदार, फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव हैं।