IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, 16 खिलाड़ियों को रखा साथ, 9 की छुट्टी

 

mahendra india news, new delhi
आईपीएल 2027 को सरगर्मी तेज हो गई है। IPL के मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की है. फ्रेंचाइजी की आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार आगामी सीजन के लिए 16 खिलाडय़िों को रिटेन किया है, जबकि 9 खिलाडय़िों को बाहर कर दिया है. इस बार DELHI की टीम में सबसे सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत की वापसी को लेकर है. जून में फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ एक बड़ा ट्रेड करते उन्हें अपनी टीम से जोड़ा।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अगले सीजन में दिल्ली में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने आईपीएल 2027 के लिए अपनी अनुपलब्धता की जानकारी पहले ही फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई को दे दी थी, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल को टीम की सबसे अहम कड़ी के रूप में बरकरार रखा है. टीम के कोच सौरव गांगुली ने भी साफ किया कि अक्षर और आशुतोष शर्मा फ्रेंचाइजी की भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं


दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में अनुभव और युवा प्रतिभा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की हैद्ध कप्तान अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे भारतीय दिग्गजों के साथ पृथ्वी शॉ को भी टीम में बरकरार रखा गया है। विदेशी खिलाडय़िों में डेविड मिलर, काइल जैमीसन, लुंगी एनगिडी और ट्रिस्टन स्टब्स पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है।