आईपीएल में पंजाब व राजस्थान के बीच मुकाबला आज, देखें किसका पलड़ा भारी, मुल्लांपुर की पिच पर किसे मिलेगा फायदा 

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले हो रहे हैं। आईपीएल में सोमवार रात्रि को आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकट से हराकर मुकाबला जीत लिया। आईपीएल में आज मंगलवार के दिन 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबला साढ़े 7 बजे शुरू होगा। पंजाब का टॉप ऑर्डर फॉर्म में है और घरेलू ग्राउंड का फायदा मिलेगा। राजस्थान के लिए 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी एक्स-फैक्टर होंगे। उनका स्ट्राइक रेट 234+ है। पंजाब की टीम अंक तालिका में 13 अंक के साथ प्रथम स्थान पर है, जबकि आरआर की टीम चौथे स्थान पर है। 

पंजाब की श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली जबरदस्त फॉर्म में है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपना स्थान मजबूत कर लिया है। अब राजस्थान से आज सामना करते हुए टीम जीत की लय बरकरार रखकर प्लेऑफ का टिकट करीबन पक्का करना चाहेगी।


इसी के साथ ही दूसरी तरफ राजस्थान की टीम रियान पराग की 8 मुकाबले में 5 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। टीम को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी। 


देखें किसके हक में होगी पिच?
आपको बता दें मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां अक्सर 200+ का स्कोर बनता है। पिच की सतह पर अच्छा उछाल और कैरी है, जिससे गेंद बल्ले पर आराम से आती है। बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। गेंदबाजों को विकेट के लिए मेहनत करनी होगी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब की टीम में श्रेयस कप्तान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहाल वढेरा
राजस्थान की टीम में कप्तान रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी