डेरा सच्चा सौदा SIRSA की क्रिकेट अकादमी का होनहार खिलाडी कनिष्क चौहान आज IPL में करेगा कमाल
Mahendra india news, new delhi
डेरा सच्चा सौदा की क्रिकेट अकादमी का होनहार खिलाडी कनिष्क चौहान आज IPL में करेगा कमाल
19वें IPL मैच से पहले दुनिया के प्रिसद्ध खिलाड़ी विराट कोहली और कनिष्क चौहान मैच को लेकर चर्चा करते हुए
बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी कनिष्क चौहान RCB में दिखाएंगे अपना जलवा
आईपीएल 2026 का आगाज आज शनिवार यानि 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में आज आरसीबी का सामना हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम के समय 7:30 बजे शुरू होगा।
शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा के उभरते हुए प्रतिभाशाली युवा आॅलराउंडर कनिष्क चौहान का आईपीएल 2026 में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल आॅक्शन में इस होनहार खिलाड़ी को आरसीबी ने बेस प्राइज 30 लाख रुपए में टीम में लिया है।
ज्ञातव्य है कि कनिष्क मौजूदा समय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और वह पिछले 10 वर्षों से शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा में खेल रहा हैं।
युवा आॅलराउंडर कनिष्क चौहान पिछले काफी समय से भारत की अंडर-19 टीम में खेल रहे है। आपको बता दें कि वह पिछले दिनों इंग्लैंड और आॅस्टेÑलिया में भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेले जिसमें अंडर-19 यूथ वनडे शृंखला खेली गई जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 3-2 से वनडे शृंखला में पराजित किया। उसके बाद आॅस्टेÑलिया में खेली गई वनडे शृंखला भारत ने 3-0 से अपने नाम की। दोनों शृंखलाओं में कनिष्क ने आॅलराउंड प्रदर्शन किया। इसके बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में चुने गए, उसमें भी भारत ने विजयी परचम लहराया था।