आईपीएल में आज लखनऊ-दिल्ली के बीच होगी जंग, इन खिलाडिय़ों पर सबकी नजरें

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल 2026 मेंं कड़े मुकाबले देख्खने को मिल रहे हैं। आईपीएल में मंगलवार को पंजाब ने गुजरात को हराया।  इस आईपीएल का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज बुधवार को होने जा रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।  लखनऊ टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के पास है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के पास हैं।


वर्ष 2025 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने छठे पायदान व लखनऊ टीम ने 8वें पायदान पर रहकर सफर समाप्त किया था। अब दोनों टीमों की नजरें आईपीएल के 19वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने पर होगी। 

 पंत पर रहेगी नजर
लखनऊ का शीर्षक्रम इस बार संतुलित और मजबूत है। टीम में मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से टीम को शानदार शुरुआत की संभावना है, जबकि उपकप्तान निकोलस पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। जोश इंग्लिस के जुडऩे से टीम आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लिस बहुत ही प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म एलएसजी के लिए काफी अहम होने वाली है।

रिकॉर्ड दिल्ली के पक्ष में
आईपीएल में वैसे देखे तो दिल्ली और लखनऊ के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें डीसी ने 4 और एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं। शुरुआत में लखनऊ का पलड़ा भारी था, लेकिन 2024-2025 सीजन में दिल्ली ने शानदार वापसी की और दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। 


आईपीएल में टीमें :
लखनऊ सुपर जायंट्स : कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

दिल्ली कैपिटल्स : कप्तान अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पाथुम निसांका, लुंगी नगिदी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी. नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, साहिल पारख।